मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

निषादराज जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई, जिपा अध्यक्ष राजपूत हुए शामिल

By: Arjun Sagar
निषादराज जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई, जिपा अध्यक्ष राजपूत हुए शामिल
Sponsor Ad

निषादराज जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई, जिपा अध्यक्ष राजपूत हुए शामिल

 जैसीनगर। नगर में प्रति वर्षनुसार इस वर्ष भी महाराजा गुहराज निषादराज जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवम धूमधाम से मनाई गई। अपने आराध्य की जयंती पर रैकवार समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गईं। शोभायात्रा के साथ नाव पर आकर्षक झांकी भी सजाई गई जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा निकालने से पूर्व रैकवार समाज द्वारा सुबह निषादराज की पूजा अर्चना की गई, उसके बाद आकर्षक झांकी व गाजे बाजे अखाड़े डमरू दल के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियां निषादराज का संदेश दे रही थीं। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समाज के लोग महाराजा गुहाराज के जयकारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान अखाड़े की कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाए। वही समाज की लड़कियों ने भी अखाड़े पर कर्तव्य दिखाएं। शोभायात्रा नगर के ऐतिहासिक बड़े महादेव से प्रारंभ हुई साथ ही नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई ब्लॉक ग्राउंड में प्रसादी वितरण कर समाप्त हुई।

लोगों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर एवम फूल मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत भी शामिल रहे, जो इस अवसर पर भजनों पर धिरकते नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा निषाद राज की पूजा अर्चना कर रैकवार समाज को निषादराज जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा जिस प्रकार निषादराज ने भगवान श्रीराम के वनवास काल में उनकी मदद की वैसे ही कृपा दृष्टि हम सभी पर बनाए रखे।

वही रैकवार समाज ने जिला जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत का फूल माला पहनाकर और शाल श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जैसीनगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में रैकवार समाज के महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।