Skip to main content
ताज़ा खबर

स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद से जुड़े युवा, लिया नशामुक्ति का संकल्प

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद से जुड़े युवा, लिया नशामुक्ति का संकल्प

नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ, प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद से जुड़े युवा

सागर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत सागर के तत्वावधान में रविवार को स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में “नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, शिक्षक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का शॉल, स्मृति-चिह्न और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज और राष्ट्र के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवाओं को “नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प” की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने कहा कि नवाचार, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में नशामुक्ति अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक कार्यों में भागीदारी निभाने और नशामुक्ति का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी प्रसारित किया गया। अपने संदेश में उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

इस अवसर पर “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर सिग्नेचर वॉल भी स्थापित की गई, जिस पर विधायक प्रदीप लारिया, श्याम तिवारी, कुलपति डॉ. अनिल तिवारी, कुलसचिव प्रो. आदित्य प्रखर तिवारी, नितिन सोनी, माय भारत सागर के उप निदेशक रोहित यादव सहित अन्य अतिथियों और युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने “सेल्फी विद पीएम” गतिविधि में भाग लिया और सोशल मीडिया के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश प्रसारित किया। अंत में सभी युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ