मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मोबाइल चार्ज करते समय महिला को लगा करंट, दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
मोबाइल चार्ज करते समय महिला को लगा करंट, दर्दनाक मौत
Sponsor Ad

मोबाइल चार्ज करते समय महिला को लगा करंट, दर्दनाक मौत

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम जनवार में शुक्रवार को एक 42 वर्षीय महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद गांव में मातम का माहौल है, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार फूला आदिवासी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम जनवार जो गांव में ही एक व्यक्ति के खेत में फसल की रखवाली का काम करती थी, इस दौरान वह मोबाइल चार्ज पर लगाने गई थी।

इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, सूचना मिलने पर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया, घटना के बाद से ही इलाके में मातम का माहौल है।

खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।