मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

दो घरो में दविश, अवैध सागौन बरामद, वन विभाग की कार्यवाई

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
दो घरो में दविश, अवैध सागौन बरामद, वन विभाग की कार्यवाई

दो घरो में दविश, अवैध सागौन बरामद, वन विभाग की कार्यवाई

सागर। वनमंडल अधिकारी दक्षिण सागर महेंद्रप्रताप सिंह के निर्देशन में और उपवनमंडल अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में

मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार आज दिनांक 06.03.24 को सर्च वारंट के माध्यम से रवि सिंह परिक्षेत्र अधिकारी सागर द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही की गई जहाँ भगवान सिंह यादव पिता नन्हेजू यादव और

लक्ष्मण पिता पुट्टी विश्वकर्मा निवासी गहलपुर ग्राम बिलहरा के घर तलाशी ली गई जिसमे भगवान सिंह यादव के यहां 5 नग 0.118घ.मी. अवैध सागोन और पुट्टी विश्वकर्मा के घर सागोन चिरान 9 नग अवैध सागोन और औजार जप्त किए गए।

उड़नदस्ता दल में दल प्रभारी वनपाल देवेंद्र सिंह परते , वनपाल दिलीप सिंह गोंड,वनरक्षक चंद्रप्रताप सिंह, जगदीश यादव, भूपेश चौधरी एवं सुरक्षा श्रमिक मौजूद थे।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →