मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

दोस्ती निभाने का सबसे खूबसूरत अंदाज़! मित्रता दिवस पर युवा शक्ति संगठन ने दिया हरियाली का बड़ा संदेश

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
दोस्ती निभाने का सबसे खूबसूरत अंदाज़! मित्रता दिवस पर युवा शक्ति संगठन ने दिया हरियाली का बड़ा संदेश
विज्ञापन

दोस्ती निभाने का सबसे खूबसूरत अंदाज़ ! मित्रता दिवस पर युवा शक्ति संगठन ने दिया हरियाली का बड़ा संदेश

सागर। सागर-पथरिया जाट स्थित माँ सिद्धिदात्री धाम मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं श्रद्धांजलि का अद्भुत संगम देखने को मिला। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा लोकप्रिय नेता आकाश सिंह राजपूत के नेतृत्व में स्वर्गीय  राजेंद्र सिंह मोकलपुर की पुण्य स्मृति में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मोनू सिंह मोकलपुर, सोनू सिंह मोकलपुर एवं मूरत सिंह राजपूत सहित युवा शक्ति संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बड़ी संख्या में पौधे रोपे। पूरे मंदिर परिसर में हरियाली, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि “आज हमने स्वर्गीय  राजेंद्र सिंह मोकलपुर की पावन स्मृति में जो पौधे लगाए हैं, वे केवल वृक्ष नहीं, बल्कि उनकी यादों और उनके व्यक्तित्व को जीवंत रखने का माध्यम हैं। वे हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे और ये वृक्ष आने वाली पीढ़ियों को जीवन, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे।”उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।आकाश सिंह राजपूत ने प्रदेश के सभी युवाओं एवं जागरूक नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, उनका संरक्षण करें और पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें। यही प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची सेवा और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”यह कार्यक्रम केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकजुटता और स्वर्गीय  राजेंद्र सिंह मोकलपुर के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का प्रेरणादायी संदेश बनकर उपस्थित लोगों के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया। युवा शक्ति संगठन के इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्रभर में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन
Ads1 / 4
खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।