मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

स्कूल जाते समय शिक्षकों पर गिरा सड़क किनारे खड़ा खंभा, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
स्कूल जाते समय शिक्षकों पर गिरा सड़क किनारे खड़ा खंभा, बड़ा हादसा टला
Sponsor Ad

स्कूल जाते समय शिक्षकों पर गिरा सड़क किनारे खड़ा खंभा, बड़ा हादसा टला

सागर। बंडा ब्लॉक के ग्राम बिनेका में गुरुवार को स्कूल जाते समय बाइक सवार दो शिक्षकों पर सड़क किनारे खड़ा बिजली का खंभा अचानक गिर गया। हादसे में शिक्षक राजेन्द्र राजपूत और हरिनारायण रावत घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षक बाइक से स्कूल जा रहे थे, तभी सड़क पर खड़ा खंभा अचानक गिर गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ, अन्यथा जान-माल का गंभीर नुकसान हो सकता था।

घटना ने सड़क किनारे खड़े जर्जर एवं असुरक्षित विद्युत खंभों की देखरेख को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते खंभों की स्थिति की जांच और आवश्यक मरम्मत कराई जाती तो इस तरह की घटना को टाला जा सकता था।

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से क्षेत्र में सड़क किनारे लगे जर्जर खंभों का तत्काल निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी राहगीर या स्कूली शिक्षक की जान खतरे में न पड़े।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।