मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

श्री झूलेलाल उद्यान में संकल्प फाउंडेशन ने रोपे 30 पौधे, मंदिर ट्रस्ट ने ली देखरेख की जिम्मेदारी

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
श्री झूलेलाल उद्यान में संकल्प फाउंडेशन ने रोपे 30 पौधे, मंदिर ट्रस्ट ने ली देखरेख की जिम्मेदारी
Sponsor Ad

श्री झूलेलाल उद्यान में संकल्प फाउंडेशन ने लगाए 30 पौधे

मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय समाजजनों ने ली पौधों की नियमित देखरेख की जिम्मेदारी

सागर। पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन ने रविवार को संत कंवरराम वार्ड स्थित श्री झूलेलाल उद्यान में स्थानीय नागरिकों एवं श्री झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 30 पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार पौधे भी शामिल हैं।

उद्यान में लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी श्री झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट एवं स्थानीय सिंधी समाजजनों ने ली है।

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है। फाउंडेशन का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखरेख कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना है। उन्होंने शहरवासियों से अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि लोग अपने आसपास ऐसे स्थानों की जानकारी दें, जहां पौधे लगाए जा सकते हैं। फाउंडेशन वहां पहुंचकर नागरिकों के साथ मिलकर पौधारोपण करेगा।

पार्षद प्रतिनिधि कैलाश हासानी ने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रिशांक तिवारी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। इससे हरियाली बढ़ने के साथ नागरिक भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़ रहे हैं।

अनिल लालवानी ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक है, जब लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए। स्थानीय नागरिकों और मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से उद्यान में लगाए गए पौधों की बेहतर देखरेख हो सकेगी।

कार्यक्रम में कैलाश हासानी, अनिल लालवानी, सुरेश हश्रेजा, सुशील लेहरवानी, आनंद पंजवानी, जगदीश शर्मा, बंटू सोनवानी, शुभम नामदेव, नमन चौबे, कार्तिक जाटव, हेमांशु साहू, शिवांक तिवारी, चंद्रेश अहिरवार, अभिषेक राजपूत सहित संकल्प फाउंडेशन एवं श्री झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।