मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

शराब दुकान के कर्मचारी का शव मिला, सड़क से उतरकर खाली प्लॉट में घुसी मोटरसाइकिल

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
शराब दुकान के कर्मचारी का शव मिला, सड़क से उतरकर खाली प्लॉट में घुसी मोटरसाइकिल

सुरखी में शराब दुकान कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी, सड़क से उतरकर खाली प्लॉट में घुसी मोटरसाइकिल

सागर। सुरखी थाना क्षेत्र के विदवास रोड स्थित नहर की पुलिया के पास शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हीरापुर निवासी अशोक उर्फ छोटू लोधी, पिता रामेश्वर लोधी, उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक सुरखी शराब दुकान में कर्मचारी था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सड़क से उतरकर पास स्थित एक खाली प्लॉट में जा घुसी। घटना में अशोक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटना की परिस्थितियों और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।