मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सेवा, संगठन और स्नेह के बीच मना भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का जन्मदिन

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सेवा, संगठन और स्नेह के बीच मना भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का जन्मदिन
Sponsor Ad

सागर। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का जन्मदिन सोमवार को सेवा, संस्कार और संगठन के प्रति आत्मीयता के साथ मनाया गया। सुबह भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक से शुरू हुआ जन्मदिन का सिलसिला गौसेवा, पौधारोपण और वृद्धजनों की सेवा तक पहुंचा। वहीं भाजपा कार्यालय में जिलेभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा व आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

श्याम तिवारी ने सबसे पहले श्री देव भूतेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन और रुद्राभिषेक किया। इसके बाद दयोदय गौशाला पहुंचकर गौमाता का पूजन किया और गुड़-रोटी खिलाकर आशीर्वाद लिया। भाजपा कार्यालय में उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

भाजपा कार्यालय में जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। सागर जिले की विभिन्न विधानसभाओं से जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी श्याम तिवारी से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अन्नी दुबे अपनी कार्यकारिणी के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और श्याम तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। श्याम तिवारी ने भी अन्नी दुबे सहित पूरी कार्यकारिणी को निर्वाचन पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर श्याम तिवारी वृद्धाश्रम भी पहुंचे। उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और अपने हाथों से भोजन परोसकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे अनुभव और संस्कारों की धरोहर हैं और उनका आशीर्वाद जीवन को नई ऊर्जा देता है।

दिनभर सोशल मीडिया पर भी श्याम तिवारी के जन्मदिन की शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा। जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने तस्वीरें एवं संदेश साझा कर उन्हें बधाई दी।

श्याम तिवारी ने जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति और पूंजी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका कार्यकर्ता है और संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को कार्यकर्ता भाव से निभाना उनका संकल्प है।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जन्मदिन के विभिन्न कार्यक्रमों में जिलेभर के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।