मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में बाइक चोरी का नेटवर्क बेनकाब, 3 आरोपी गिरफ्तार; 7 चोरी की बाइकें बरामद

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
सागर में बाइक चोरी का नेटवर्क बेनकाब, 3 आरोपी गिरफ्तार; 7 चोरी की बाइकें बरामद

सागर में बाइक चोरी का नेटवर्क बेनकाब, 3 आरोपी गिरफ्तार; 7 चोरी की बाइकें बरामद

सागर। मोतीनगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की जांच करते हुए एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

मोतीनगर थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की जानकारी जुटाई और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम सुंदर पटेल और नीतीश पटेल, दोनों निवासी ग्राम बदौना, तथा राजकुमार पटेल निवासी बम्होरी डूडर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शहर के विभिन्न इलाकों से 7 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर चोरी की सभी सात मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर, पैशन प्रो और हीरो होंडा की बाइक शामिल हैं। वाहनों की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने इसके अलावा और कितनी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। साथ ही चोरी की अन्य वारदातों में उनकी भूमिका और संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।