मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर: पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं आमजन की शिकायतें

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर: पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं आमजन की शिकायतें
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं आमजन की शिकायतें

सागर। पुलिस कंट्रोल रूम, सागर में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने आमजन की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी भी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी अनुराग सुजानिया ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी भी दी तथा कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

सागर पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना उसकी प्राथमिकता है। पुलिस जनसेवा, पारदर्शिता और समयबद्ध न्याय के उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की शिकायतों का प्रभावी निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Ads1 / 4
खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।