मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

Sagar news: कॉरिडोर के पास तालाब में उतराता मिला युवक का शव, पुलिस जाँच में जुटी

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sagar news: कॉरिडोर के पास तालाब में उतराता मिला युवक का शव, पुलिस जाँच में जुटी
Sponsor Ad

तालाब में उतराता मिला युवक का शव, पुलिस जाँच में जुटी

सागर। मंगलवार को लाखा बंजारा तालाब में युवक का शव उतराता मिला है। शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जमा हुई। सूचना पर गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पानी में शव उतराता देख पुलिस ने तत्काल एसडीईआरएफ को सूचना दी। खबर मिलते ही एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। टीम तालाब में उतरी और बोट की मदद से तालाब में पड़े शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शव अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तालाब में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस मृतक के परिवार वालों की तलाश कर रही है। मृतक की उम्र 30 से 35 साल की है। मृतक एलिवेटेड कॉरिडोर से तालाब में कूदा या हादसे या षड्यंत्र का हुआ उसके साथ यह पुलिस जांच कर रही हैं।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।