मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

Sagar News: एलीवेटेड से झील में 4 बोरी कचरा उड़ेलने वाला पकड़ा गया, 5 हजार का जुर्माना

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sagar News: एलीवेटेड से झील में 4 बोरी कचरा उड़ेलने वाला पकड़ा गया, 5 हजार का जुर्माना

एलीवेटेड से झील में 4 बोरी कचरा उड़ेलने वाला पकड़ा गया, 5000 रूपये की जुर्माने की कार्यवाह हुई
सावधान कई नजरे लगी शहर को साफ सुथरा बनाने

सागर। सगर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी जितनी प्रशासन की है उतनी ही आवाम की भी हैं, देखा जाता है कि शहर में अंदर कुछ लोग गंदगी फैलाते रहते हैं, जहां जो लगता है फेंकते चले जाते हैं यह बेहद खराब बात है, हमे डस्टबिन का उपयोग करना चाहिए गचरे को उचित स्थान पर ( कचरा गाड़ी आदि) पर देना चाहिए।

ताजा मामलें में- सागर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित एलीवेटेड कोरिडोर पर शनिवार को वाहन क्रमांक एम पी 09 CR 3542 से आये अज्ञात लोगों द्वारा लाखा बंजारा झील में बोरियों से कचड़ा और अन्य सामग्री उड़ेली गई। जानबूझ कर झील में कचरा डालने और झील को प्रदूषित करने का उक्त कृत्य निंदनीय है और इसका वीडियो बनाकर शहर के जागरूक नागरिक ने निगम प्रशासन को दिया। निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार सागर स्मार्ट सिटी के इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से उक्त गाड़ी नंबर से वाहन मालिक की डिटेल निकालकर पहचान की गयी। उक्त वाहन अमित तिवारी वल्द तुलसीराम तिवारी निवासी महालक्ष्मी नगर के नाम से रजिस्टर्ड है। उक्त कचरा फेकने वाले व्यक्तियों की पहचान कर 5000 रूपये जुर्माने की कार्यवाही की गई है। झील में किसी भी प्रकार का कचरा डाल कर प्रदूषित करने पर सख्त चालानी कार्यवाही होगी के निगमायुक्त ने निर्देश दिए हैं।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।