मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों का रमाकांत यादव ने किया सम्मान

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों का रमाकांत यादव ने किया सम्मान

महिला कांग्रेस पदाधिकारियों का रमाकांत यादव ने किया सम्मान

सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत यादव ने परकोटा स्थित अपने निवास पर नवनियुक्त महिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा गौड़, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. किरणलता सोनी और महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव रेखा सोनी का शाल, पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष समीर खान के जन्मदिन पर भी रमाकांत यादव ने उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण सोनकिया, ताहिर खान, पार्षद रवि सोनी, श्रीदास रैकवार, चमन अंसारी, संजय रैकवार, अनिल पुराणी, अर्चना कन्नोजिया, गीता कुशवाहा, वसीम खान, विनोद रैकवार, सुरेश रैकवार, राजेश श्रीवास, हरीश सोनी, गिरधारी सोनी, दुर्गा अहिरवार, सोनू यादव, छोटू आदिवासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।