मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

11 घंटे से बिजली गुल, नाराज रहवासियों ने किया चक्का जाम

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
11 घंटे से बिजली गुल, नाराज रहवासियों ने किया चक्का जाम

11 घंटे से बिजली गुल, नाराज रहवासियों ने किया चक्का जाम

सागर। बाघराज वार्ड के छत्रसाल नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से बिजली आपूर्ति ठप रहने के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देर रात तक बिजली बहाल नहीं होने पर रहवासियों ने संजय ड्राइव स्थित कनेरा पुल पर चक्का जाम कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली व्यवस्था और संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रहवासियों का कहना था कि सुबह से लगातार बिजली बंद है, जिससे पेयजल, घरेलू कामकाज और अन्य आवश्यक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए। कई बार शिकायत करने के बावजूद देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है।

चक्का जाम के कारण कुछ समय के लिए संजय ड्राइव और कनेरा पुल मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाइश देकर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया गया।

फिलहाल बिजली बंद होने के कारणों और आपूर्ति बहाल होने के समय को लेकर संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यहां पहले से ही बिजली विभाग और नगर निगम में डिस्प्यूट हैं विधुत व्यवस्था को लेकर, वहीं आवास योजना में अत्यधिक बिजली खपत और न्यूनतम बिल 200 मासिक भुकतान किया जा रहा हैं जिसपर निगम प्रशासन बाकी की राशि अपने खाते से बिजली विभाग को देता आ रहा हैं।

सब स्टेशन अधूरा पड़ा, करीब 5 सालो से यहाँ बन रहे एक बिजली सब स्टेशन का काम अब तक अधर में झूला हुआ हैं जिससे व्यवस्था में सुधार होता नजर नहीं आ रहा।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।