मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पेंशनर्स की लंबित 12 मांगों के निराकरण की मांग, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजा पत्र

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
पेंशनर्स की लंबित 12 मांगों के निराकरण की मांग, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजा पत्र
Sponsor Ad

पेंशनर्स की लंबित 12 मांगों के निराकरण की मांग, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजा पत्र

सागर। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला सागर ने प्रदेश के पेंशनर्स की लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और कलेक्टर सागर को पत्र भेजा है। एसोसिएशन ने कहा है कि पूर्व में 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन शासन को सौंपा गया था। इनमें से कुछ मांगों पर चर्चा और सहमति बनने के बावजूद अभी भी 12 मांगों का निराकरण लंबित है।

एसोसिएशन के पत्र के अनुसार 5 मार्च 2026 को पेंशनर्स की 13 सूत्रीय समस्याओं को लेकर शासन को ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद 17 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के साथ मांगों को लेकर चर्चा हुई। चर्चा के परिणामस्वरूप 17 जुलाई 2026 को महंगाई राहत से संबंधित मांग पर सहमति बनने की जानकारी दी गई, लेकिन अन्य मांगों का निराकरण अभी बाकी है।

एसोसिएशन ने शासन से मांग की है कि शेष 12 सूत्रीय समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए, अन्यथा पेंशनर्स को संघर्ष का मार्ग अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

पत्र में जुलाई 2019 से केंद्रीय निधि के अनुरूप महंगाई राहत का नियमित भुगतान करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है। एसोसिएशन ने जुलाई 2019 से दिसंबर 2025 तक लंबित महंगाई राहत के एरियर का भुगतान तथा जुलाई 2025 के बकाया 3 प्रतिशत एरियर और जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत राहत राशि सहित जुलाई 2026 से 3 प्रतिशत भुगतान किए जाने की मांग रखी है।

एसोसिएशन ने शासन से पेंशनर्स की सभी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर राहत प्रदान करने का आग्रह किया है।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।