मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बीना में नव मतदाता सम्मेलन कल, नरोत्तम मिश्रा होंगे शामिल 

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
बीना में नव मतदाता सम्मेलन कल, नरोत्तम मिश्रा होंगे शामिल

बीना में नव मतदाता सम्मेलन कल, नरोत्तम मिश्रा होंगे शामिल 

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में लगातार नव मतदाता सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अप्रैल को बीना में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल होकर नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीती नीतियों से अवगत कराते हुए संवाद करेंगे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने आप सभी से निवेदन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →