मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में महिला कांग्रेस को नया नेतृत्व, डॉ. किरण लता सोनी शहर अध्यक्ष नियुक्त

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में महिला कांग्रेस को नया नेतृत्व, डॉ. किरण लता सोनी शहर अध्यक्ष नियुक्त

महिला कांग्रेस की सागर शहर अध्यक्ष बनीं डॉ. किरण लता सोनी

सागर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित कार्यकारिणी में डॉ. किरण लता सोनी को सागर शहर महिला कांग्रेस का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पर डॉ. किरण लता सोनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष , प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी तथा जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को शहर में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

डॉ. किरण लता सोनी पूर्व में शहर कांग्रेस में सचिव, महामंत्री एवं उपाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्व निभा चुकी हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी वे सर्व स्वर्ण समाज की शहर अध्यक्ष हैं। उन्होंने बीएससी (सीबीजेड), एमएससी एंथ्रोपोलॉजी, पीएचडी एंथ्रोपोलॉजी, बीएड, कंप्यूटर एवं टैली की शिक्षा प्राप्त की है।

उनकी नियुक्ति पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, रामकुमार पचौरी, बाबू बब्बू सिंह यादव, सिंटू कटारे, कमलेश तिवारी, सागर साहू, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, गीता कुशवाहा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।