मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जनता के दुःख तख़लीफ़ दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी -गुड्डू राजा 

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
जनता के दुःख तख़लीफ़ दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी -गुड्डू राजा

जनता के दुःख तख़लीफ़ दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी -गुड्डू राजा 

 सागर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में सागर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा को विजयी बनाने के संकल्प के साथ जिला शहर कांग्रेस कमेटी के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान चल रहा हैँ। इसी क्रम में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र.3 में राजीव नगर एवं संत कबीर वार्ड मैं शीतला माता मंदिर में पूजन करके व्यापक जनसंपर्क दोनों वार्डो में किया गया।  आज जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण बुंदेला गुड्डू राजा ने कहा कि आप जनता जनार्दन का आशीर्वाद मुझे मिलता हैँ तो क्षेत्र की जनता के दुःख तख़लीफ़ दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।सागर में नए उद्योग धंधे स्थापित होगे,और बेरोजगारी दूर होगी।

  जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आएगी तो प्रत्येक महिला को महालक्ष्मी योजना में एक लाख रुपये देगी। शिक्षित युवाओं को रोजगार मिलने तक एक लाख दिया जाएगा।  विधानसभा समन्वयक सुनील जैन ने कहा कि भाजपा हर बार अपने उम्मीदवार बदलकर जनता को धोखा देती हैँ।अबकी बार भाजपा को सबक सिखाना हैँ।

   वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं त्रिलोकी नाथ कटारे,पुरषोत्तम मुन्ना चौबे,सुरेंद्र चौबे, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी,उपाध्यक्ष /प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, रमाकांत यादव,राकेश राय चक्रेश सिंघई, अंकलेश्वर दुबे, श्रीमती भावना रोहण,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ब्लॉक अध्यक्ष गण योगराज कोरी, प्रेमनारायण विश्वकर्मा,समीर खान ,रवि सोनी,दामोदर कोरी, दीपू कोरी,माधवी चौधरी,पार्षद चमन अंसारी, ताहिर खान, वसीम खान कमलेश तिवारी,दीनदयाल तिवारी,वीरेंद्र राजे,ऋषभ जैन,ओंकार साहू, जगदीश साहू वीरेंद्र राजे, पवन पटेल , मीना पटेल, धनीराम पटेल,भइयन पटेल,कल्लू पटेल, रजिया खान,रेखा सोनी महेश अहिरवार, पवन जाटव ,श्रीदास रैकवार,लीलाधर सूर्यवंशी,शिवनारायण सोनी,साजिद राइन, बाबू मछन्दर,राजेश प्रजापति,गोपाल प्रजापति,कमलेश सिंह ठाकुर,कुंजी लड़िया,रोहित जाटव नरेश बाल्मीकि, शैलेश अकेला सुनील पावा,आदिल राइन , मुन्नालाल प्रजापति,शेरू भाईजान,श्रीराम दुबे,गीता कुशवाहा,हेमराज रजक, कोमल आनंद, घनश्याम परिहार हरिश्चन्द्र कोरी,वीरू चौधरी सहित अनेक कांग्रेस जनों ने जनसंपर्क अभियान में भागीदारी की।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।