एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारियां तेज, सागर संभाग के लिए अनिल पारे बने पर्यवेक्षक
सागर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला मुख्यालय के एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी।
परीक्षा की पारदर्शिता, प्रक्रियाओं के पालन और अभ्यर्थियों के बीच विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से आयोग ने सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश अनिल पारे को सागर संभाग का संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में परीक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।





