मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक से नवाज़े गए लोकायुक्त एसपी रामेश्वर सिंह

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
MP: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक से नवाज़े गए लोकायुक्त एसपी रामेश्वर सिंह

भोपाल। 78 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश में सराहनीय सेवा के लिए ग्वालियर में पदस्थ लोकायुक्त एसपी रामेश्वर सिंह को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।

78 वे स्वतंत्रता दिवस के दौरान भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर लोकायुक्त एसपी रामेश्वर सिंह को राष्ट्रपति पदक से पुरूस्कृत किया। एसपी श्री सिंह को यह राष्ट्रपति पदक मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा के लिये प्रदान किया गया हैं।
गौरतलब है कि रामेश्वर सिंह ग्वालियर में बतौर डीएसपी, सागर व सतना में एएसपी, सागर लोकायुक्त एसपी के तौर पर अपनी उत्कृष्ट सेवायें दे चुके है। दस्यु उन्मूलन की दिशा में भी पुलिस आधिकारी रामेश्वर सिंह बेहतर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में ग्वालियर लोकायुक्त एसपी के पद पर कार्यरत हैं।

बता दें रामेश्वर सिंह यादव वर्ष 2002 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है। उन्हें वर्ष 2009 और 2010 में गैलेन्ट्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही वर्ष 2016 का रूस्तमजी अर्वाड से भी सम्मानित किय जा चुका वहीं वर्ष 2004 और 2016 का सिहस्थ अवॉर्ड भी रामेश्वर सिंह को मिल चुका है।

चैनल हेड- गजेंन्द्र ठाकुर

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।