मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बदमाशो ने गैस कटर से काट दिया एटीएम ,सीसीटीवी कैमरों पर किया ब्लैक स्प्रे

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
बदमाशो ने गैस कटर से काट दिया एटीएम ,सीसीटीवी कैमरों पर किया ब्लैक स्प्रे

बदमाशो ने गैस कटर से काट दिया एटीएम ,सीसीटीवी कैमरों पर किया ब्लैक स्प्रे

मुरैना। शनिवार – रविवार की दरमियानी रात 2.30 बजे बदमाशों ने एटीएम को निशाना बनाया। घटना कैलारस कस्बे के डूंगरपुर रोड की है।

बदमाश फोरव्हीलर से आए। सबसे पहले एसबीआई के एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे किया, इसके बाद गैस कटर से एटीएम काटा और रुपए निकालकर भाग निकले। कितनी रकम बदमाश ले गए हैं, बैंक अधिकारी और पुलिस पता लगा रही है।
हाईवे किनारे सुनसान इलाके में है एटीएम

एटीएम डूंगरपुर तहसील के सामने नेशनल हाईवे – 552 के किनारे रमेश त्यागी के मकान में लगा हुआ है। यह सुनसान इलाका है। सीसीटीवी कैमरे पर काला स्प्रे करने से बदमाश फुटेज में नजर नहीं आए। पुलिस अब पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कैलारस थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
मेवाती गैंग पर शक पुलिस के मुताबिक, वारदात में मेवाती गैंग का हाथ हो सकता है। इससे पहले भी मेवाती गैंग ने मुरैना और ग्वालियर में कई जगहों पर इसी तरह से एटीएम काटकर वारदातें की।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →