मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

महापौर ने वरिष्ठ पार्षद डॉ. याकृति जड़िया के निवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
महापौर ने वरिष्ठ पार्षद डॉ. याकृति जड़िया के निवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य

महापौर ने वरिष्ठ पार्षद डॉ. याकृति जड़िया के निवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य

सागर। महापौर संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. याकृति जड़िया के सागर स्थित निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डॉ. जड़िया से उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में चर्चा की तथा शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

महापौर ने कहा कि डॉ. याकृति जड़िया लंबे समय से सक्रियता और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि डॉ. जड़िया को जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले और वे पुनः सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।

बताया गया कि विगत दिनों स्पाइन संबंधी परेशानी के चलते डॉ. याकृति जड़िया की हैदराबाद स्थित अपोलो हॉस्पिटल में स्पाइन सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद वे वर्तमान में सागर स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, कंचन सोमेश जड़िया, संगीता शैलेष जैन, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय मंत्री भावना सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।