मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

लोकसभा 2024: सातवें राउंड की वोटिंग जारी,कहाँ कितनी हो रही वोटिंग

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
लोकसभा 2024: सातवें राउंड की वोटिंग जारी,कहाँ कितनी हो रही वोटिंग

लोकसभा 2024: सातवें राउंड की वोटिंग जारी,कहाँ कितनी हो रही वोटिंग

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में शनिवार को सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है. जिन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल है.

इस चरण में कई बड़े दिग्गजों की किस्मत दांव पर है. इस फेज में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र और एक्ट्रेस कंगना रनौत मंडी सीट से मैदान में हैं.

शाम 5 बजे तक 

बिहार — 48.86%
चंडीगढ़ — 62.80%
हिमाचल प्रदेश — 66.56%
पंजाब — 55.20%
झारखंड — 67.95%
ओडिशा — 62.46%
उत्तर प्रदेश — 54.00%
पश्चिम बंगाल — 69.89%

सातवें चरण की वोटिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए बने रहें khabarkaasar.com के साथ

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।