मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर कलेक्टर का बड़ा निर्देश: सभी संलग्नीकरण तत्काल समाप्त, मूल पदस्थापना से ही दर्ज होगी उपस्थिति

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर कलेक्टर का बड़ा निर्देश: सभी संलग्नीकरण तत्काल समाप्त, मूल पदस्थापना से ही दर्ज होगी उपस्थिति
Sponsor Ad

सागर कलेक्टर का बड़ा निर्देश: सभी संलग्नीकरण तत्काल समाप्त, मूल पदस्थापना से ही दर्ज होगी उपस्थिति

सागर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रतिभा पाल ने जिले के विभिन्न विभागों में अधिकारी-कर्मचारियों के किए गए संलग्नीकरण (अटैचमेंट) को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से 11 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया है।

आदेश में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय, सभी तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर ने कहा है कि उनके अधीनस्थ कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारियों के किए गए सभी संलग्नीकरण, यदि कोई हैं, तो उन्हें तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी मूल पदस्थापना वाले कार्यालय से ही ‘सार्थक’ ऐप के माध्यम से नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करें।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उद्देश्य कर्मचारियों की मूल पदस्थापना पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ कार्यालयीन व्यवस्था में जवाबदेही और अनुशासन को मजबूत करना माना जा रहा है।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।