मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

31 हजार के विवाद में दोस्त बना कातिल, कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट; पुलिस ने किया खुलासा

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
31 हजार के विवाद में दोस्त बना कातिल, कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट; पुलिस ने किया खुलासा

31 हजार के विवाद में दोस्त बना कातिल, कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट; पुलिस ने किया खुलासा

सागर। सागर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने राजघाट रोड नए बस स्टैंड के सामने मिले युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या पैसों के लेनदेन के विवाद में की गई थी। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त को नए बस स्टैंड के सामने स्थित खाली मैदान में महेन्द्र अहिरवार (35) निवासी किशोर न्यायालय बस्ती का शव मिला था। मृतक के सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सीताराम पटेल निवासी तिली को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महेन्द्र से करीब 31 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर उसका विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर महेन्द्र की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को विस्तृत जानकारी दी है।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।