मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कर्रापुर में 29 अगस्त को जनसंवाद शिविर, कलेक्टर प्रतिभा पाल समेत अधिकारी सुनेंगे जनता की समस्याएं

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
कर्रापुर में 29 अगस्त को जनसंवाद शिविर, कलेक्टर प्रतिभा पाल समेत अधिकारी सुनेंगे जनता की समस्याएं

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत नगर परिषद कार्यालय में होगा कार्यक्रम, नागरिक सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे शिकायतें और सुझाव

सागर। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए 29 अगस्त 2026 को कर्रापुर में जनसंवाद कार्यक्रम एवं समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम नगर परिषद कार्यालय कर्रापुर में होगा।

शिविर का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का समय पर निराकरण करने के साथ लोक सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करना है। कार्यक्रम के दौरान नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्रशासन की ओर से मौके पर ही समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

जनसंवाद कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के साथ जिला और ब्लॉक स्तर के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों की मौजूदगी में नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई और उनके निराकरण को सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन ने नगर परिषद कर्रापुर क्षेत्र के नागरिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। नागरिक 29 अगस्त को अपने आवेदन लेकर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और अपनी शिकायतों एवं सुझावों को सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। साथ ही शासन की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी लेकर पात्र होने पर उनका लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।