मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कमिश्नर ने विस्थापित ग्रामीण परिवारों से भेंट कर किया संवाद छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकान भी देखी

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
कमिश्नर ने विस्थापित ग्रामीण परिवारों से भेंट कर किया संवाद छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकान भी देखी

कमिश्नर ने विस्थापित ग्रामीण परिवारों से भेंट कर किया संवाद छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकान भी देखी

सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने शनिवार को पन्ना प्रवास के दौरान तहसील पन्ना के ग्राम पटीबजरिया का भ्रमण किया। यहां केन-बेतवा राष्ट्रीय लिंक परियोजना अंतर्गत विस्थापित ग्रामीण परिवारों से भेंट की और नवीन बसाहट स्थल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने ग्रामीणजनों से संवाद कर निरंतर मूलभूत सुविधाओं के विकास की बात कही। साथ ही बेहतर व्यवस्थापन व उचित मुआवजा राशि वितरण के संबंध में भी आश्वस्त किया। संभागायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को सड़क एवं विद्युत सहित शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा शासकीय संस्थाओं जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र आदि की सुविधाएं विकसित करने संबंधी कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभावित परिवारों के बच्चों के शैक्षणिक संस्थाओं में दाखिले तथा आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही राशन वितरण के बारे में भी पूछा। 

कमिश्नर सुचारी ने बृजपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान तथा शासकीय अनुसूचित जनजाति सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ऊषा परमार एवं जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।