मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग, टावर पर चढ़े ड्राइवर ने बंद किया मोबाइल

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग, टावर पर चढ़े ड्राइवर ने बंद किया मोबाइल

मोबाइल टावर पर चढ़ा ट्रक ड्राइवर, कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग

दमोह। जिले के नरसिंहगढ़ में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 40 वर्षीय ट्रक ड्राइवर हेमंत प्रजापति मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने टावर से नीचे उतरने से इनकार करते हुए मौके पर कलेक्टर को बुलाने की मांग रखी।

बताया जा रहा है कि हेमंत लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। परिवार के मुताबिक करीब पांच साल पहले हुए एक हादसे के बाद उसकी नौकरी चली गई थी। इसके बाद से परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।

टावर पर चढ़ने के बाद हेमंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उसने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए ट्रांसपोर्टर पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से हेमंत को समझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर बाद उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया, जिससे उससे संपर्क भी टूट गया।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। अधिकारियों द्वारा हेमंत को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।