ईद मिलादुन्नबी पर मकरानी मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
सागर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को मकरानी मुस्लिम समाज के तत्वावधान में शहर में परचम कुशाई के बाद भव्य जुलूस निकाला गया। नामजोहा के मुहाल नंबर 12 स्थित बुरहानी चौक में मस्जिदों के पेश इमाम, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में परचम फहराया गया। इसके बाद बुरहानी चौक से जुलूस प्रारंभ हुआ।

जुलूस बुरहानी चौक से मुहाल नंबर 10, मस्जिद-ए-कुरैशियान, मुहाल नंबर 11, सदर जामा मस्जिद, शास्त्री चौक, 8 मुहाल, 4 मुहाल होते हुए कैंट थाना, कबूलापुल, भगवानगंज, अफसरा टॉकीज, राधा तिराहा, कटरा जामा मस्जिद, तीन बत्ती से कटरा जामा मस्जिद, गुजराती बाजार, अफसरा टॉकीज और भगवानगंज होते हुए झांसी रोड से 12 मुहाल सदर बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ।
जुलूस में प्रमुख रूप से मुफ्ती मोहम्मद बसीम निजामी, मुफ्ती जावेद कादरी मिसवाही, जुल्फकार चौधरी, हाजी मोहम्मद इशहाक, रशीद कन्डक्टर, नशीर हाजी, सैयद जावेद हाफिज, मोहम्मद मुहीद कारी, मुईन निजामी, शकील निजामी, मुबीन मकरोनी पार्षद, नासिर मकरोनी सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
जुलूस में धार्मिक नारों के साथ नाते पाक पढ़ते हुए लोग शामिल हुए। विशेष आकर्षण के रूप में मक्का-मदीना की झांकी भी निकाली गई। जुलूस के समापन पर देश में अमन, चैन, शांति और खुशहाली की दुआ की गई। इसके बाद तब्बरुक प्रसाद एवं भंडारे-लंगर का आयोजन कर लोगों को भोजन कराया गया।
मकरानी मुस्लिम समाज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असरफ मकरानी ने जुलूस के दौरान की गई पुलिस व्यवस्था की सराहना करते हुए जिला पुलिस प्रशासन, जिला पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, कैंट थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से की गई व्यवस्था सराहनीय रही, जिसके लिए समाज की ओर से पुलिस प्रशासन को धन्यवाद एवं शुक्रिया अदा किया गया।


