मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में हरियाली तीज एवं श्री जी के हिंडोला उत्सव में उमड़ा भक्ति और उल्लास का सैलाब

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में हरियाली तीज एवं श्री जी के हिंडोला उत्सव में उमड़ा भक्ति और उल्लास का सैलाब
Sponsor Ad

हरियाली तीज एवं श्री जी के हिंडोला उत्सव में उमड़ा भक्ति और उल्लास का सैलाब

मातृशक्ति को ब्रज की भक्ति, हमारी सनातन संस्कृति और तीज की पारंपरिक उमंग से जोड़ने का प्रयास: अनुश्री शैलेन्द्र जैन

सागर। धर्मश्री स्थित विधायक निवास पर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य पं. श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के जन्मोत्सव के रूप में “हरियाली तीज एवं श्री जी का हिंडोला उत्सव” का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर ब्रज की भक्ति और भारतीय संस्कृति के रंगों का आनंद लिया।

कार्यक्रम में सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े जी एवं सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

वृंदावन से विशेष रूप से पधारे भजन गायक हर्ष भैया ने अपने मधुर एवं आनंदमय भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों के बीच हिंडोले में झूला विहार कर रहे श्रीजी के मनोहारी दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहे। इसके साथ ही फूलों की होली ने आयोजन में ब्रज की प्रेम और भक्ति की अनूठी छटा बिखेर दी। उपस्थित महिलाओं ने भजनों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े जी ने कहा कि “हरियाली तीज जैसे पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति की सुंदर अभिव्यक्ति हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। श्रीजी के हिंडोला उत्सव में शामिल होकर अत्यंत आनंद और आध्यात्मिक अनुभूति हुई। उन्होंने कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती अनुश्री जैन एवं उपस्थित मातृशक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।”

सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन जी ने कहा कि “ब्रज की भक्ति, श्रीजी का हिंडोला, मधुर भजन और फूलों की होली ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। हमारी सनातन परंपराएं केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान भी हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी परंपराएं नई पीढ़ी तक पहुंचती हैं।

कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती अनुश्री जैन जी ने कहा कि “पूज्य पं. श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हरियाली तीज एवं श्रीजी का हिंडोला उत्सव आयोजित करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और आत्मिक आनंद का विषय है। हमारा प्रयास रहा कि इस आयोजन के माध्यम से सागर की मातृशक्ति को ब्रज की भक्ति, हमारी सनातन संस्कृति और तीज की पारंपरिक उमंग से जोड़ने का अवसर मिले। वृंदावन से पधारे हर्ष भैया के भजनों, श्रीजी के हिंडोला दर्शन और फूलों की होली ने इस उत्सव को अविस्मरणीय बना दिया। आयोजन में सम्मिलित सभी मातृशक्ति, सखियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया। भक्ति संगीत, नृत्य, फूलों की होली और श्रीजी के हिंडोला दर्शन से पूरा वातावरण आनंदमय बना रहा।

आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने श्रीजी से सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा पूज्य पं. श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज को जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर जसवीर सोढ़ी, श्रीमती अमृता आनंद, निधि जैन, रितु तिवारी, मनीषा मिश्रा, रेखा मुखरया, गुरविंदर चावला, सरवीन चड्ढा, नम्रता पिंपलापुरे, तनुश्री भाटिया, नीलिमा पिंपलापुरे, मेघा दुबे, रितु सिंह, प्रीति शर्मा, प्रीति सिंह, वैशाली सोनी, मधु दरे, ज्योति सराफ, ममता जैन, माधुरी राजपूत, स्वाति हलवे, निशा शिंदे, वर्षा ठाकुर, रूप राज, श्वेता सराफ, कल्पना सोनी, मंजुश्री चौरसिया, सुनीता रैकवार, दीपाली राठौर, तृप्ति राठौर, मीरा चौबे, विनीता केशरवानी, श्वेता नेमा, रितु बघेल ,रिमी राजौरिया सहित बड़ी संख्या में सामाजिक महिलाएं सम्मिलित रही।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।