सरस्वती शिशु मंदिर मकरोनिया में विद्यार्थियों को मिला अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
सागर। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, मकरोनिया में 4 अगस्त 2026 को छात्र-छात्राओं के लिए अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, सागर के आपदा प्रबंधन निदेशक ए.के. सिंह ने विद्यार्थियों को आग से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने आग बुझाने के मूल सिद्धांत, अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग, घरेलू बिजली सुरक्षा, एलपीजी गैस सुरक्षा, धुएं से भरे स्थान में सुरक्षित रहने के तरीके तथा आपदा की स्थिति में क्या करें और क्या नहीं करें, इसके बारे में व्यावहारिक जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्राध्यापक कुलदीप दुबे, विद्यालय की प्राचार्य रश्मि आरेले सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना रहा।

