मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

घर में घुसकर लड़की को मारी गोली फिर खुदपर कर दिया फायर 

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
घर में घुसकर लड़की को मारी गोली फिर खुदपर कर दिया फायर
Sponsor Ad

MP : घर में घुसकर लड़की को मारी गोली फिर खुदपर कर दिया फायर 

मैहर। एक युवक ने लड़की को घर में घुसकर गोली मार दी। फिर खुद पर भी फायर कर लिया। लड़की को रीवा और युवक को सतना रेफर किया गया है। दोनों की हालत गंभीर है।जिले के अमरपाटन की कृष्ण नगर कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग को जरियारी निवासी रिश्तेदार सुमित पटेल (20) ने गोली मार दी। गोली लड़की के सीने में लगी। इसके बाद सुमित ने खुद की कनपटी पर भी कट्टा सटा कर फायर कर लिया। पुलिस ने प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। 

भाई से मिलने आया था, बहन को मार दी गोली

गोली चलाने वाला सुमित पटेल लड़की का रिश्तेदार है। उसका घर में आना-जाना था। सुमित ने शुक्रवार को नाबालिग को फोन कर उसके भाई से मिलने की बात कही थी। इसके बाद सुमित उसके घर पहुंचा था। घर पर लड़की की मां, मौसी और एक अन्य सहेली थे।घर में बातचीत के दौरान सुमित ने कट्टा निकालकर लड़की के सीने में गोली मार दी। लड़की के परिजन का कहना है कि सब कुछ इतना अचानक हुआ कि कुछ समझ नहीं आया। सुमित को रोकने का मौका तक नहीं मिला।परिजन बोले- बेटी को परेशान कर रहा था सुमित परिजन ने बताया कि सुमित पिछले काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी।पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी की हालत भी गंभीर है। सुधार आने के बाद उससे और नाबालिग से पूछताछ की जाएगी।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।