मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

डीजे वाहन पेड़ से टकराया, भड़की मधुमक्खियां, भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर बोला हमला, 40 से ज्यादा सूजे

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
डीजे वाहन पेड़ से टकराया, भड़की मधुमक्खियां, भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर बोला हमला, 40 से ज्यादा सूजे
Sponsor Ad

डीजे वाहन पेड़ से टकराया, भड़की मधुमक्खियां, भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर बोला हमला, 40 से ज्यादा सूजे

देवास। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की शाम देवास में निकाली जा रही तिरंगा रैली के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीजे वाहन के पेड़ से टकराने के बाद मधुमक्खियों ने रैली में शामिल लोगों पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर डंक मारे। हमले में 40 से 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं के चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन आ गई। कई लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि एक कार्यकर्ता को बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने डंक मारे, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद रैली में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।