मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में BJP समर्पण दिवस कार्यक्रम के जिला प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
सागर में BJP समर्पण दिवस कार्यक्रम के जिला प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के समर्पण दिवस कार्यक्रम के निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार बने प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, चैन सिंह होंगे सह प्रभारी

सागर। फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुुण्यतिथि को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी।
कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने धर्म श्री स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम प्रभावी रूप से संपन्न हो जिसके लिए बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे आयोजन से पूर्व जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा आयोजन के लिए पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सागर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार को प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,चैन सिंह ठाकुर को सह प्रभारी बनाया है।

कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिए पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से निधि संग्रह करती है। बैठक में जगन्नाथ गुरैया,चैन सिंह ठाकुर,अंशुल परिहार,नितिन सोनी,युवराज सिंह,उपस्थित रहें!

 

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →