मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

डीआईजी शशीन्द्र चौहान का बंडा भ्रमण, जनसंवाद से मजबूत किया पुलिस-जन विश्वास

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
डीआईजी शशीन्द्र चौहान का बंडा भ्रमण, जनसंवाद से मजबूत किया पुलिस-जन विश्वास
Sponsor Ad

डीआईजी शशीन्द्र चौहान का बंडा भ्रमण, जनसंवाद से मजबूत किया पुलिस-जन विश्वास

सागर। पुलिस उप महानिरीक्षक, सागर रेंज शशीन्द्र चौहान ने शुक्रवार को बंडा अनुभाग का भ्रमण कर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों के सुझाव सुने।

बंडा पहुंचने पर एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि ने डीआईजी का स्वागत किया। जनसंवाद कार्यक्रम में महेंद्र जैन (मुन्ना वाले), जय नारायण तिवारी, अंकुर जैन, अमितवर्धन सिंह, उमेश जैन, अतिशेख राजपूत, दिनेश सोनी, सूर्य कुमार दुबे एवं अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

डीआईजी ने कहा कि पुलिसिंग की सफलता केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन के मन में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं और पुलिस व्यवस्था को लेकर सुझाव प्राप्त किए।

भ्रमण के दौरान डीआईजी ने एसडीओपी कार्यालय एवं पुलिस अनुभाग बंडा के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी संवाद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यगत चुनौतियों और समस्याओं की जानकारी लेते हुए बेहतर कार्य के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट कर्तव्य एवं अनुकरणीय सेवाभाव के लिए सउनि कृष्ण कुमार करौलिया, प्रधान आरक्षक 99 दिनेश कुमार साहा, आरक्षक 1200 जितेन्द्र कुमार, आरक्षक 454 प्रहलाद सिंह, आरक्षक 1110 अशोक कुमार, आरक्षक चालक 44 प्रियाचरण धाकड़ और महिला आरक्षक 663 प्रियंका चडारिया को कुल 1550 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बंडा नगर में हाल ही में हुई मंदिर चोरी की घटना को लेकर भी डीआईजी ने अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने घटना के शीघ्र खुलासे, संदिग्धों की पतारसी, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद डीआईजी दयोदय गौशाला पहुंचे। उन्होंने गोवंश को चारा खिलाया और गौसेवा के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त की। गौशाला परिसर में सतपर्णी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर दयोदय गौशाला प्रबंधन समिति एवं जीवदया संगठन बंडा ने उनका सम्मान कर गोवंश का स्मृति-चिह्न भेंट किया।

डीआईजी ने गौशाला समिति और जीवदया संगठन द्वारा किए जा रहे सेवाभावी कार्यों की सराहना की। उनका बंडा भ्रमण पुलिसिंग, जनसंवाद, कर्मचारी प्रोत्साहन और सामाजिक सरोकारों के समन्वय का उदाहरण रहा। इस दौरान पुलिस एवं आमजन के बीच संवाद और विश्वास को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।