मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्यवाही खाद विक्री में गड़बड़ी पर एसडीओ निलंबित 

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्यवाही खाद विक्री में गड़बड़ी पर एसडीओ निलंबित
Sponsor Ad

लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्यवाही खाद विक्री में गड़बड़ी पर एसडीओ निलंबित 

छतरपुर। किसानों से यूरिया और डीएपी खाद पर प्रतिबोरी ज्यादा रुपए वसूले मामले की शिकायत भी हुई लेकिन जिम्मेदार एसडीओ को पता होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इस गंभीर लापरवाही पर कलेक्टर ने सेंवढा एसएडीओ एसएस सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय भांडेर रहेगा।

जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं प्रभारी विकासखंड अधिकारी ने अगस्त में मेसर्स बाबूलाल राजकुमार, सेंवढ़ा व किसान खाद बीज भंडार सेंवढ़ा के बीज नमूने के पत्र में स्कंद का उल्लेख नहीं किया, न ही विक्रेता संचालक के हस्ताक्षर लिए। नमूना पत्रक में लाइसेंस का पंजीयन अंकित नहीं किया गया।

मार्कफेड के थरेट गोदाम में किसानों से डीएपी व यूरिया से प्रति बोरी पांच या इससे ज्यादा रुपए वसूले गए। यानी उर्वरक की कालाबाजारी हुई लेकिन इसे रोकने के सिंह ने कोई इंतजाम नहीं किया। इस गंभीर लापरवाही पर कलेक्टर संदीप माकिन ने एसएडीओ सिंह को निलंबित कर दिया। कलेक्टर ने उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं अन्य अधिनियमों के तहत एसएस सिंह को निलंबित किया

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।