मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कलेक्टर , एसपी ने केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
कलेक्टर , एसपी ने केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कलेक्टर , एसपी ने केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लाभांवित ग्रामों में पहुंचेगा रथ, मिलेगी परियोजना से लाभ की  जानकारी
सागर। केन बेतवा लिंक परियोजना के जागरूकता प्रचार रथ का सागर कलेक्टर संदीप जी आर और पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार शाहवाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ विकासखण्ड राहतगढ़ , खुरई , बीना और मालथोन में अगले सप्ताह तक चलेगा और जन सामान्य तक केन-बेतवा लिंक परियोजना से होने वाले लाभों की जानकारी देगा। प्रचार रथ के माध्यम से इस परियोजना का जन जन तक प्रचार-प्रसार हो सकेगा।उल्लेखनीय है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इसमेें सागर के कुल 262 ग्रामों के 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र सिंचाई से लाभान्वित होगा। इसी प्रकार सागर, विदिशा तथा रायसेन जिले के कुल 895 ग्रामों के 917920 की आबादी को पेयजल उपलब्ध किए जाने हेतु मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा विविध समूह पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य भी प्रगतिरत है।

इस प्रचार रथ के माध्यम से एलईडी द्वारा परियोजना के बारे में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आगामी समय में बुन्देलखण्ड के 6 जिलों छतरपुर, टीकमगढ, निवाडी, पन्ना, दमोह एवं सागर एवं उप्र के 4 जिलों को इसका लाभ मिलेगा। परियोजना अन्तर्गत अपर लेवल टनल से बेतवा नदी तक 218 किमी की केन बेतवा लिंक नहर का निर्माण होगा।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →