मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

ढाना छात्रावास पहुंचीं कलेक्टर प्रतिभा पाल: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सभी 50 सीटें शीघ्र भरने के दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
ढाना छात्रावास पहुंचीं कलेक्टर प्रतिभा पाल: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सभी 50 सीटें शीघ्र भरने के दिए सख्त निर्देश

ढाना छात्रावास पहुंचीं कलेक्टर प्रतिभा पाल: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सभी 50 सीटें शीघ्र भरने के दिए सख्त निर्देश

सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास ढाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की रसोई, भोजन व्यवस्था तथा पेयजल व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर ने छात्रावास रसोई में साफ-सफाई रखने, भोजन सामग्री को साफ एवं सूखे स्थान पर रखने तथा मेन्यू के अनुसार ही भोजन बनाने के  निर्देश दिए। उन्होंने पानी की टंकी की नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया ताकि बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।
प्रतिभा पाल ने कहा कि छात्रावास की 50 सीटें पूर्ण रूप से भरी जाएं और कोई भी सीट खाली न रहे। नामांकित सभी बच्चों का नियमित रूप से छात्रावास में रहना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छात्रावास परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनार का पौधा रोपित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छात्रावास में बच्चों को स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनका समुचित विकास हो सके।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।