मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में मुख्यमंत्री ने कांस्य पदक विजेता आयुषी अग्रवाल का सम्मान किया

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सागर में मुख्यमंत्री ने कांस्य पदक विजेता आयुषी अग्रवाल का सम्मान किया

सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सागर दौरे पर रहे, जहां उन्होंने सागर का नाम रोशन करने वाली पॉवर लिफ्टिंग में 425 किलो बजन उठाकर कास्य पदक हासिल करने वाली महज 27 साल की आयुषी अग्रवाल का प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भरे मंच से सम्मान किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आयुषी अग्रवाल को बधाई शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि आप निरंतर मेहनत कर आगे बड़े, हमारी सरकार आपके साथ है, साथ ही आयुषी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से सम्मानित होने के बाद खुद को गौरवान्वित महसूस करते हुए कहा कि मेरा शुरू से ही कुछ अलग कर के अपने परिवार के साथ,सागर शहर का नाम भी रोशन करने का सपना रहा है,जिसके बाद मैने जापान में अंतर्राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 425 किलो बजन उठाकर कास्य पदक हासिल किया है।

यह पदक मुझे बेंच प्रेस इवेंट में हासिल हुआ है,जिसके बाद मुझे आज मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है,ओर मेरा सभी बेटियों बहनों से अनुरोध है कि अपने जीवन में लक्ष्य लेकर मेहनत करे,क्योंकि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती।

साथ ही आयुषी अग्रवाल ने अपने इस सम्मान के लिय अपने परिवार के सपोर्ट ओर साथ ही अपने गुरु के मार्गदर्शन के लिए उनका धन्यवाद किया है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →