मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

ब्रेकिंग: मकरोनिया के गायत्री नगर में सनसनी, ससुर-बहू के विवाद में बहू की मौत

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
ब्रेकिंग: मकरोनिया के गायत्री नगर में सनसनी, ससुर-बहू के विवाद में बहू की मौत
विज्ञापन

ब्रेकिंग: मकरोनिया के गायत्री नगर में सनसनी, ससुर-बहू के विवाद में बहू की मौत

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रामनरेश दीक्षित जो ससुर हैं और उनकी बहू के बीच हुए विवाद के दौरान बहू की मौत हो गयी, ससुर ने चाकू मारकर बहू की हत्या कर दी, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार मृतका के ससुर लगभग 70 वर्षीय पूर्व पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते गंभीर घटनाक्रम में बदल गया। फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के भी मौके पर पहुंचने की जानकारी है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

(अपडेट जारी… आधिकारिक पुष्टि और पुलिस के बयान का इंतजार है।)

विज्ञापन
Ads1 / 4
खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।