मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की भेंट, दीपावली की दी शुभकामनाएं

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की भेंट, दीपावली की दी शुभकामनाएं

बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की भेंट, दीपावली की दी शुभकामनाएं

सिंहस्थ-2028 और प्रदेश के विकास कार्यों पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री ने बोहरा समाज के लोगों को भी दी पर्व की बधाई

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर धर्मगुरु ने मुख्यमंत्री को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान प्रदेश में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी सिंहस्थ-2028 के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। सिंहस्थ-2028 को लेकर प्रदेश में चल रही तैयारियों और विकास कार्यों के संदर्भ में भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर बोहरा समाज के उपस्थित भाई-बहनों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व के अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यह मुलाकात दीपावली के पारंपरिक शुभकामना आदान-प्रदान के साथ ही प्रदेश के विकास और आगामी सिंहस्थ-2028 जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के संदर्भ में भी चर्चा का अवसर बनी।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →