मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, जिला संगठन तत्काल प्रभाव से भंग

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, जिला संगठन तत्काल प्रभाव से भंग
विज्ञापन

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, जिला संगठन तत्काल प्रभाव से भंग

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार दतिया जिले की वर्तमान संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश तथा दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा के लिए गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

आदेश में कहा गया है कि जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभागों सहित जिले की सभी वर्तमान संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है।

यह आदेश 4 अगस्त 2026 को प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी किया गया है। माना जा रहा है कि उपचुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं होने के बाद संगठन में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Ads1 / 4
खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।