मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित किशोर न्यायालय के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल हुआ। जिसे एंबुलेंस की मदद से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तिली निवासी गोपाल पिता भरत पटेल उम्र 22 साल आरटीओ के सामने संचालित पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह रात में काम पर था।

उसी समय वह बाइक लेकर किसी काम से तिली गया था। वापस लौटते समय किशोर न्यायालय के आगे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घटना में गोपाल को सिर में गंभीर चोट आई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →