मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक ओरछा में होगी, तैयारियां शुरू

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक ओरछा में होगी, तैयारियां शुरू

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 30 एवं 31 अगस्त को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में

दो दिवसीय बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, समरसता और विकसित भारत के संकल्प पर होगा व्यापक मंथन

राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का मिलेगा मार्गदर्शन, पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 30 एवं 31 अगस्त 2026 को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा, जिला निवाड़ी में आयोजित होगी। होटल राजमहल/राज विलास, ओरछा में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य शामिल होंगे।

प्रदेश कार्यसमिति बैठक के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के साथ आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर व्यापक मंथन किया जाएगा। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, प्रशिक्षण, आगामी कार्यक्रमों एवं राजनीतिक रणनीति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

राष्ट्रीय नेतृत्व का मिलेगा मार्गदर्शन

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी व सांसद श्री तरुण चुघ , उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्री गजेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार, श्री दुर्गादास उईके, श्रीमती सावित्री ठाकुर, राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संयोजक व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक श्री आशीष उषा अग्रवाल सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी एवं मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

पहले दिन संगठन से लेकर विकसित भारत तक विभिन्न विषयों पर चर्चा

कार्यक्रम की शुरुआत 30 अगस्त को प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक अल्पाहार एवं रजिस्ट्रेशन से होगा। इसके बाद 10:30 बजे ध्वजारोहण, 10:45 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा 11:00 बजे ‘मन की बात’ का श्रवण होगा। प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा।

दोपहर के सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद संगठनात्मक चर्चा, ‘समरसता का संकल्प’ तथा ‘विकसित भारत 2047’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। शाम को भोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रात्रि में श्री राम राजा मंदिर, ओरछा के दर्शन का कार्यक्रम भी निर्धारित है।

सेवा, संगठन और आगामी कार्ययोजना पर होगा मंथन

31 अगस्त को प्रातः 9:45 बजे ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला आयोजित होगी। इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक समापन सत्र होगा। बैठक के दौरान पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के साथ केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रदेश कार्यसमिति बैठक संगठन की आगामी दिशा एवं कार्ययोजना तय करने के साथ सेवा, सुशासन, संगठन विस्तार और विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।