मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बंडा प्रकरण में शामिल आरोपी पर बड़ी कार्रवाई: क्रशर लीज तत्काल प्रभाव से निरस्त

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
बंडा प्रकरण में शामिल आरोपी पर बड़ी कार्रवाई: क्रशर लीज तत्काल प्रभाव से निरस्त

बंडा प्रकरण में शामिल आरोपी पर बड़ी कार्रवाई: क्रशर लीज तत्काल प्रभाव से निरस्त

सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने बंडा प्रकरण से जुड़े आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पक्ष में स्वीकृत पत्थर क्रशर के उत्खनन पट्टे (खनिज लीज) को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि बंडा तहसील के अंतर्गत ग्राम मसवासी में आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा के नाम पर पत्थर क्रशर हेतु उत्खनन पट्टा स्वीकृत किया गया था। जांच में पाया गया कि लीज धारक द्वारा स्वीकृत अनुबंध की समयसीमा का पालन नहीं किया जा रहा था और खनिज नियमों व शर्तों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा था। मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और खनिज विभाग व स्थानीय प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए ग्राम मसवासी स्थित उक्त पत्थर क्रशर की लीज को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश जारी किया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →