मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बाइक चोरी कर बेफिक्र घूम रहे थे आरोपी, पुलिस की नजर पड़ी तो सीधे जेल

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
बाइक चोरी कर बेफिक्र घूम रहे थे आरोपी, पुलिस की नजर पड़ी तो सीधे जेल

चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, रहली पुलिस ने गांधी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा

सागर। रहली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक में वाहन चेकिंग के दौरान आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा।

पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को वनग्राम रहली निवासी हरी सिंह पिता टीकाराम गौर ने थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-15-ZM-7385 अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 583/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान 27 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी गई मोटरसाइकिल को दो व्यक्ति गांधी चौक की ओर लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल गांधी चौक में वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बताए गए हुलिए के दो संदिग्धों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया।

पूछताछ में दोनों की चोरी की घटना में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद बाइक की अनुमानित कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू पिता मान सिंह अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी सिकंदर बरखेड़ा और नीरज पिता धनिराम बंसल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम गुंजोरा, थाना गढ़ाकोटा के रूप में हुई है।

कार्रवाई निरीक्षक संजय ऋषिश्वर के नेतृत्व में की गई। इसमें सहायक उपनिरीक्षक सुदेश आदर्स, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, आरक्षक प्रवीण गुप्ता और आरक्षक सतीश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।