मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सरकारी जमीन से पत्थर उठाने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सरकारी जमीन से पत्थर उठाने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सरकारी जमीन से पत्थर उठाने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

शाहगढ़। शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम निबाही में सरकारी जमीन से पत्थर उठाने का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। विवाद के दौरान तीन लोगों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

घायल हरिसिंह यादव ने पुलिस को बताया कि राना राजा, शिवाजी राजा और गिन्नी राजा सिंचाई विभाग की पिचिंग में लगे पत्थरों को कथित रूप से उठा रहे थे। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान क्यों पहुंचाया जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने हरिसिंह यादव पर कुल्हाड़ी से 3 से 4 वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की नीयत से हमला कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे पुलिस बल के साथ सक्रिय हुए और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल का उपचार कराया जा रहा है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Ads1 / 4
खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।