कार्य में लापरवाही पर ‘अमिताभ बच्चन’ सस्पेंड !
गुना। जिले के आरोन कस्बे से एक चौंकाने वाली खबर आई है। कार्य में लापरवाही बरतने पर ‘अमिताभ बच्चन’ को सस्पेंड कर दिया गया है। एसडीएम विकासकुमार आनंद के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि जिन महाशय को निलंबित किया गया है, उनका बॉलीवुड के महानायक से कोई लेना-देना नहीं है। बल्कि वह तो केवल उनका हमनाम है। यह शख्स है तहसील में पदस्थ वर्कलोड पटवारी अमिताभ बच्चन, जिसे कार्य में लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार पटवारी बच्चन को 29 मई से जन-मन योजनांतर्गत सहरिया जाति प्रमाण पत्रों के प्रकरण तैयार किए जाने का कार्य सौंपा गया था। लेकिन बच्चन 12 जुलाई को बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहे।


