अमर शहीद राजगुरु की जयंती पर कांग्रेस शहर सेवादल ने किया नमन
सागर। अमर क्रांतिकारी शहीद राजगुरु की जयंती पर कांग्रेस शहर सेवादल परिवार ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद राजगुरु का अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्रप्रेम हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है।
सेवादल प्रदेश महासचिव विजय साहू ने कहा कि शहीद राजगुरु का बलिदान देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण और देशसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कल्लू पटेल, लल्ला यादव, अन्नू घोसी, पवन, पंकज सोनी, रवि जैन, तरुण सैनी, अंकुर यादव, परख शुक्ला, राम केसरवानी, अंबिका पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


